किशनगंज में शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला

बिहार के किशनगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, रूबी कुमारी सर्व शिक्षा अभियान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ आय से लगभग 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने जांच का दायरा बढ़ाया है। इसी क्रम में मंगलवार को उनके विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी मोहम्मद जनीफुद्दीन ने चार ठिकानों पर छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है और कार्रवाई के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक, EOU की टीमें किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय और आवास के अलावा कटिहार तथा पटना सहित अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चला रही हैं। छापेमारी के दौरान संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों, निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारी की घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है।

 

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही संपत्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। अब सबकी नजर EOU की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

 

 

Related Posts

पलामू में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की लूट, झोला छीनकर फरार हुए अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से चार…

सहरसा में जिस पोखर को लेकर नगर आयुक्त हुए निलंबित, उसी पर हुई गंगा आरती; आयोजन पर उठने लगे सवाल

सहरसा नगर निगम में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन को लेकर लगातार दूसरे दिन तालाबंदी और पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसी बीच भारती मंडन सरोवर, न्यू कॉलोनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *