बैंकों में खुदरा रुपये बदलने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था गिरोह

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में बैंकों के आसपास ग्राहकों को खुदरा रुपये बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडे और रवि मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों को पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला से छापेमारी कर पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की संलिप्तता शेखपुरा के अलावा नालंदा, गया और औरंगाबाद समेत कई जिलों में हुई ठगी की घटनाओं में सामने आई है।

रविवार को टाउन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पचना गांव निवासी अफरोज आलम ने थाने में आवेदन देकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Sponsored Advertisement

अफरोज आलम के अनुसार, वह केनरा बैंक की पचना शाखा में विद्यालय का पैसा जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे 100 और 200 रुपये के खुदरा नोट मांगे। आरोपी ने 26 हजार रुपये के खुदरा नोटों के बदले उन्हें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी थमा दी। लेकिन जब उन्होंने बाद में रुपये की गिनती की तो गड्डी में केवल 500 रुपये के चार नोट मिले, जबकि बाकी नोट 100 और 50 रुपये के थे। इस तरह उनके साथ करीब 19 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह की घटना कुसुंभा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ भी हुई थी। जिले के अन्य बैंकों के आसपास भी इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके आधार पर आरोपियों की तस्वीर सार्वजनिक कर लोगों से पहचान में सहयोग मांगा गया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, इस गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ राकेश कुमार, रोशन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Posts

सहरसा में कोसी नदी में तैरता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, कपड़ा बेचने निकला था घर से; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर फेकराही के समीप कोसी नदी में एक 21 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव…

सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष; 23 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति का गठन रविवार, 1 नवंबर को किया गया। जिला निर्वाचन समिति ने कार्यसमिति के सदस्यों एवं विभिन्न सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *