SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

मोतिहारी: SIR के मुद्दे पर देश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर INDI गठबंधन दिल्ली में महारैली कर रहा है, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इसके जवाब में मोतिहारी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और सांसद राधा मोहन सिंह ने किया। वहीं केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हाथों में बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Sponsored Advertisement

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को नॉनसेंस बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब ड्रामा पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि SIR के तहत वैसे लोगों के नाम हटाए गए हैं, जिनके नाम दो जगह दर्ज थे या जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। उन्होंने कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस को जवाब दिया जा रहा है। SIR के मुद्दे पर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच मोतिहारी की यह पदयात्रा बिहार में सियासी टकराव को और तेज करती नजर आ रही है।

Related Posts

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *