मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज का हॉस्टल बना रणक्षेत्र, सीनियर-जूनियर छात्रों में जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): बिहार के मोतिहारी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीती रात सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते कॉलेज का हॉस्टल अखाड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्रों के कमरों में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद हॉस्टल में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 2025 बैच के सीनियर छात्रों और 2026 बैच के जूनियर छात्रों के बीच पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि 2025 बैच के छात्रों ने 2026 बैच के छात्रों के कमरों में जबरन घुसकर उनके साथ मारपीट की। करीब दो से तीन घंटे तक हॉस्टल में हंगामा और बवाल चलता रहा।

Sponsored Advertisement

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार के सामने भी हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि प्राचार्य के सामने ही कॉलेज परिसर में शीशा तोड़ दिया गया। घटना के बाद हॉस्टल खाली कराने का आदेश दिया गया। हालांकि, प्राचार्य का कहना है कि दीपावली और छठ की छुट्टियों को देखते हुए हॉस्टल खाली कराया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि 2025 बैच के सेकंड ईयर के छात्रों की परीक्षा होने वाली है और वे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान 2026 बैच के फर्स्ट ईयर के छात्रों ने कैंपस में पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई।

वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *