ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार बरसाते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हैं और साथ ही दोनों अकेले भी लंच या डिनर पर भी जाते हैं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। हालांकि अब करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऋतिक, सबा के साथ आए। ऐसा लग रहा है कि ऋतिक ने एक तरह से सबा के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। ऋतिक और सबा दोनो ही ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए।

ऋतिक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था और सबा ने ब्लैक कलर की ड्रेस। ऋतिक, सबा का हाथ पकड़कर पार्टी में पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने सबा को सभी से मिलवाया भी।

वैसे सिर्फ ऋतिक ही नहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन भी पार्टी में बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंचीं। सुजैन ने जहां सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं अर्सलान ने ब्लैक सूट। दोनो के साथ एकता कपूर और रिद्धि डोगरा भी थे।

बता दें कि इससे पहले ऋतिक, सबा और सुजैन, अर्सलान गोवा में पार्टी करने गए थे। पूजा बेदी भी इस दौरान शामिल हुई थीं। इस बारे में ई टाइम्स से बात करते हुए पूजा बेदी ने कहा था, ‘मैं खुश होती हूं जब लोग अपना प्यार ढूंढ लेते हैं। कई रिश्ते ज्यादा नहीं चलते और अगर आप मूव ऑन करते हो और आप अपने लिए नया पार्टनर देखते हो तो अच्छा है। मैं खुश हूं कि ऋतिक और सुजैन दोनो ने अपने लिए प्यार ढूंढ लिया है।’

ऋतिक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि इसके बाद से ऋतिक की अब तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *