शिवहर: बिहार के शिवहर जिले में कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्रीनवाब हाई स्कूल के पास रथ का ब्रेक फेल होने से रथ ढलान पर लुढ़कने लगा। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चियां घायल हो गईं। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कुछ पुरुष भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान शिवहर में यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रथ के अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़कने से यात्रा में शामिल कई महिलाएं और बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जलभरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीनवाब हाई स्कूल के पास पुलिस के पूर्वी हिस्से में स्थित ढलान पर रथ का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण रथ अनियंत्रित होकर ढलान पर लुढ़कने लगा। अचानक हुई इस घटना से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।
रथ की चपेट में आने से कई महिलाएं और बच्चियां घायल हो गईं। घायलों में कुछ पुरुष भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है।
फिलहाल, हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों की स्थिति और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा है।





