सहरसा में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, पांच लोग घायल; पूर्व विधायक के बेटों पर हमले का आरोप

बिहार के सहरसा जिले में आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास और जमीन चिन्हित करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरण गांव की है, जहां दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने पूर्व विधायक के बेटों पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, आरण गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास और जमीन चिन्हित करने के दौरान विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sponsored Advertisement

पहले पक्ष की ओर से घायल आरण गांव निवास कृष्ण कुमार, कुंदन, अमित और संजय कुमार का नाम सामने आया है। घायल कुंदन ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास के दौरान स्कूल परिसर में अतिक्रमण का विरोध करने पर पूर्व विधायक के बेटे अमरेंद्र कुमार और उनके भाई गौतम कुमार ने उन पर हमला किया। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, दूसरे पक्ष से लिपिक अमरेंद्र कुमार और गौतम कुमार घायल हुए हैं। अमरेंद्र कुमार ने पहले पक्ष पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस तरह जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के आरोप एक-दूसरे के विपरीत हैं। फिलहाल, मामले में किसी भी पक्ष के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना को लेकर बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल, आरण गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन को लेकर हुआ विवाद चर्चा में है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *