राजगीर में क्रिकेट का नया इतिहास, 1121 करोड़ के स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का आगाज

बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में क्रिकेट का नया इतिहास रचा गया है। करीब 1121 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले शुरू हो गए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जा रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि, ऐतिहासिक मुकाबले को देखने पहुंचे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिल सका। दर्शक दीर्घा का काम पूरा नहीं होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद इस आयोजन से बिहार में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

राजगीर में बने इस भव्य क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों की शुरुआत बिहार के खेल इतिहास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उद्घाटन मैच में बिहार की टीम उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरी है। बिहार टीम की कप्तानी साकिबुल गनी कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की कमान आर्यन जुयाल के हाथों में है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। वहीं, आईपीएल स्टार रिंकू सिंह के राजगीर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Sponsored Advertisement

एक ओर जहां राजगीर में रणजी ट्रॉफी के आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी है। दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने और जरूरी मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि राजगीर में रणजी ट्रॉफी के आयोजन से बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस स्टेडियम में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले भी आयोजित किए जा सकेंगे।

स्टेडियम के निर्माण में बीसीसीआई के सभी मानकों का ध्यान रखे जाने की बात कही गई है। अब रणजी ट्रॉफी के आयोजन के साथ राजगीर को राष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यह स्टेडियम बिहार के क्रिकेट भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित हो सकता है।

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *