नशा मुक्त कोशी अभियान में बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 1275 लीटर शराब और 283 किलो गांजा बरामद, 105 गिरफ्तार

कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत एक सप्ताह में 1275 लीटर से अधिक अवैध शराब और 283 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। इस दौरान 105 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, फरवरी 2026 से अब तक कुल 2343 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व और निगरानी में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम लोगों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर पुलिस तस्करों के विरुद्ध अभियान चला रही है।

Sponsored Advertisement

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए अभियान में 1275.555 लीटर अवैध शराब, 283.65 किलोग्राम गांजा, 187.66 ग्राम स्मैक, 0.296 लीटर अवैध कफ सिरप और 58 एमएल नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 12 मोटरसाइकिल, एक तीनपहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन और एक नाव जब्त की गई। इस दौरान शराब से जुड़े मामलों में 85 और सूखा नशा से संबंधित मामलों में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

फरवरी से अब तक 2343 तस्कर गिरफ्तार

फरवरी 2026 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 73,981 लीटर से अधिक अवैध शराब और 7260 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा स्मैक, अवैध कफ सिरप, नशीले इंजेक्शन और नशीली टैबलेट भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, वाहन और भारतीय तथा नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने के लिए पुलिस ने 9060384865 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आम लोग इस नंबर पर कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उल्लेखनीय सफलता मिलने पर सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी साझा करने और नशामुक्त कोशी क्षेत्र के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *