दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द, इलाज और परीक्षा के लिए जाने वाले यात्री परेशान

पटना: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। पटना जंक्शन पर कई यात्री परेशान नजर आए। कुछ लोग वापस घर लौट गए, तो कुछ वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे।

तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें रद्द

Sponsored Advertisement

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली की यात्रा करते हैं। ऐसे में अचानक परिचालन रद्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इलाज और परीक्षा पर पड़ा असर

ट्रेन रद्द होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्हें इलाज, परीक्षा और जरूरी कामों के लिए दिल्ली जाना है। एक यात्री ने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जाना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से परेशानी बढ़ गई है।

वहीं, परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने भी चिंता जताई। उनका कहना है कि समय पर दिल्ली नहीं पहुंचने पर परीक्षा छूट सकती है। यात्रियों के मुताबिक, कई लोग 40 से 50 किलोमीटर दूर से ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने पर उन्हें वापस लौटने और दूसरे साधन तलाशने में परेशानी होती है।

कई राज्यों की ट्रेनें भी प्रभावित

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद रवाना होकर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में बिहार से चलने वाली 12309 तेजस राजधानी, 12393 संपूर्ण क्रांति, 20801 मगध एक्सप्रेस और 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है।

यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले NTES या 139 हेल्पलाइन के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

Related Posts

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

गोपालगंज में लापरवाही पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई, प्रधान शिक्षक मनोज कुमार निलंबित

बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बेगूसराय के यशोदा हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *