दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

पंडाल के आसपास अतिक्रमण पर रोक, लहरिया कट बाइक और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

कोईलवर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोईलवर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Sponsored Advertisement

बैठक में पंडाल निर्माण के दौरान सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं करने पर विशेष जोर दिया गया। पूजा पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ने का निर्देश दिया गया। बिजली के ट्रांसफार्मर और तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतने को कहा गया। साथ ही लोहे के एंगल और बल्ले का कम से कम इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई।

कम जगह वाले पंडालों में अनावश्यक बैरिकेडिंग नहीं करने को कहा गया, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं के आने-जाने में परेशानी न हो। पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग और समुचित व्यवस्था रखने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने पूजा समितियों से सभी निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की।

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंग करने वाले युवकों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। लहरिया कट बाइक चलाने, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। ये पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे।

बैठक में बीडीओ वीरबहादुर पाठक, राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी शहाब याहिया, सिटी मैनेजर राजीव झा और थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत अन्य अधिकारी एवं पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव; छह हिरासत में

    सारण। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परसागढ़ बाजार और पचुवां पंचायत…

    जामताड़ा में एसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन और 34 वांछित अपराधी गिरफ्तार

    जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *