मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि लाजवंती झा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, श्लोक और स्वरचित रचनाओं के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की। बच्चों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, रोजगार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकास जैसे विषयों पर विचार रखते हुए विकसित भारत की परिकल्पना सामने रखी। कई विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के जरिए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की।

 

मुख्य अतिथि डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां सुनीं और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होगा। बच्चों को अभी से देश के भविष्य और राष्ट्र निर्माण के प्रति सोचने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद ने बिहार की पिछली सरकारों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “लालू-राबड़ी राज में नमक से भी सस्ता खून था।” उन्होंने उस दौर में बिहार की कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति पर सवाल उठाए। सांसद ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी राजनीतिक गंभीरता को लेकर टिप्पणी की।

 

उन्होंने वर्तमान समय में देश में विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उग्रवाद के खिलाफ हुई कार्रवाई की चर्चा की।

 

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के साथ विषय पर चर्चा की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ देश के भविष्य की कल्पना करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Posts

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, समर्थकों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

  सहरसा। सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के बड़गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ बौआ खां को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *