वैशाली जिला साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष बने सतीश पाठक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन

 

 

Sponsored Advertisement

हाजीपुर/वैशाली, 19 नवंबर 2026। वैशाली जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और साइकिल पोलो को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वैशाली जिला साइकिल पोलो संघ के नए अध्यक्ष के रूप में सतीश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रवि रंजन कुमार को संघ का सचिव और राजेश शुभांगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

संघ के पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारी के साथ ही जिले में राष्ट्रीय स्तर की साइकिल पोलो प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया साइकिल पोलो नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर स्थित अक्षयवट स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी अध्यक्ष सतीश पाठक के नेतृत्व में निभाई जाएगी।

 

इस प्रतियोगिता में देशभर से बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के हाजीपुर पहुंचने से जिले में खेल का माहौल मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी इस खेल को करीब से समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पाठक ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले देशभर के सभी बालक और बालिका खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

इसके साथ ही स्वर्गीय सच्चिदानंद पाठक मेमोरियल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। इसका आयोजन भी जल्द होने की बात कही गई है।

 

वैशाली जिला साइकिल पोलो संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने इन सभी तैयारियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें प्रतियोगिता की अंतिम तिथि और तैयारियों पर टिकी हैं।

 

Related Posts

भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *