जमुई में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, 9 जिलों की टीमों ने दिखाई प्रतिभा

जमुई। भारत विकास परिषद की ओर से ‘संस्कार निर्माण’ के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के तहत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन जमुई में किया गया। भारत विकास परिषद की जमुई जिला शाखा के आतिथ्य में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में नौ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के स्वरों से भगवान महावीर की पावन धरती और पूरा सभागार गूंज उठा।

 

Sponsored Advertisement

दक्षिण बिहार पूर्व क्षेत्र की इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भागलपुर, बिहारशरीफ, बाढ़, मोकामा, बरबीघा, पटना, नवादा, दानापुर और जमुई की टीमों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और गौरवशाली परंपराओं के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम श्री नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संगीत के माध्यम से राष्ट्र प्रेम का उत्सव है। सामूहिक गायन में अलग-अलग स्वर एक साथ मिलकर एकता और अनुशासन का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में मातृभूमि के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना की भावना विकसित होती है।

 

डीएम ने भारत विकास परिषद द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

 

जिला शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिन्दी और संस्कृत के साथ क्षेत्रीय गीत भी प्रस्तुत किए जाते हैं। चयनित गीतों की पुस्तिका ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ पर आधारित यह प्रतियोगिता शाखा, प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है।

 

कार्यक्रम को क्षेत्रीय महासचिव डॉ. बाल्मीकि कुमार, प्रांतीय महासचिव डॉ. आशुतोष रंजन शरण, प्रांतीय सचिव सव्यसाची और पर्यवेक्षक जयंती सेठ ने भी संबोधित किया। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के राष्ट्रगीत गायन से हुई, जबकि जिला सचिव शम्भू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *