गंडोल चौक पर उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के सहरसा आगमन पर गंडोल चौक के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

 

Sponsored Advertisement

बताया गया कि उपेंद्र कुशवाहा सौरबाजार प्रखंड के समदा गांव पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के समर्पित नेता रहे स्वर्गीय बिंदेश्वरी मेहता के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके सहरसा आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में पहले से ही उत्साह का माहौल था।

 

गंडोल चौक पर स्वागत के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन पाठक, प्रदेश महासचिव प्रणव प्रताप राघव, चंदन बागची, लोकेश सिंह, बैजनाथ कुमार विमल, चूड़ामणि झा, मज़हरउद्दीन खान बबलू, मकेश्वर कुंवर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।

 

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति एकजुटता और सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिली। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम लोगों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

 

कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया। उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *