इमाम के बयान को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के सात लोग घायल; इलाके में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

भागलपुर/नाथनगर। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर, वार्ड नंबर-4 में जुमे की नमाज के दौरान इमाम की तकरीर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इमाम के बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगने पहुंचे लोगों और मस्जिद से जुड़े समर्थकों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान इमाम की तकरीर में कही गई कुछ बातों को लेकर मोहम्मद वली हसन के परिवार के सदस्य इमाम से बातचीत करने उनके आवास पर पहुंचे थे। परिवार का दावा है कि वहां बातचीत शांतिपूर्ण तरीके से हुई और इसके बाद सभी लोग अपने घर लौट आए।

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बातचीत के बाद इलाके में यह अफवाह फैलाई गई कि इमाम के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई है। इसके बाद देर रात इलाके की बिजली काट दी गई। आरोप है कि करीब 100 से 200 लोगों ने उनके घर को घेर लिया और लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

 

हमले में मोहम्मद वली हसन के तीन बेटे अबू जर, अबू जाफर और अबू दरदा समेत परिवार के सात लोग घायल हुए हैं। अबू जर के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि रजा हसन की अंगुली टूटने की बात सामने आई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

मोहम्मद वली हसन ने नाथनगर थाने में हाजी नजीर, असलम, फुरकान उर्फ बबलू, राशिद, रागिब, शाहिद और मंटू समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

फिलहाल नाथनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *