ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने पहुंचीं. स्टैंड्स में ईशा ऋषभ खुशी से झूमती नजर आईं.IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हर मैच में उन्हें सपोर्ट करते हुए मैदान पर दिखाई दे रही हैं. रविवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी ईशा नेगी मैदान में पहुंचीं. इस मैच में ऋषभ पंत के बल्ले से कुछ धमाकेदार शॉर्ट्स देखने को मिले, जिनपर ईशा नेगी खुशी से झूम उठीं और जमकर ताली बजाईं.
पंत को सपोर्ट करने पहुंचीं ईशा नेगी
ईशा नेगी इस मैच से पहले भी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ मैच देखने पहुंचीं थी. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में ऋषभ पंत ने 11 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 190.91 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके भी निकले. ऋषभ पंत के इन शॉट्स को देख स्टैंड्स में बैठी ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी खुशी से झूमती नजर आईं. सोशल मीडिया पर ईशा नेगी का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
