एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन


मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू की स्नातक यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा से ठीक पहले एमडीडीएम कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने मिठनपुरा मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। बाद में कॉलेज प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्राओं ने जाम समाप्त किया।


बीआरएबीयू की यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू होनी है। छात्राओं को शनिवार को एडमिट कार्ड दिए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मुजफ्फरपुर के साथ-साथ वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर समेत कई दूर-दराज के इलाकों से छात्राएं एडमिट कार्ड लेने एमडीडीएम कॉलेज पहुंचीं। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब एडमिट कार्ड नहीं मिला और कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, तो छात्राओं का आक्रोश बढ़ गया।

Sponsored Advertisement

इसके बाद बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बैठ गईं और मिठनपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रही छात्रा स्नेहा कुमारी ने कहा कि परीक्षा शुरू होने में महज दो दिन बचे हैं। छात्राएं काफी दूर से एडमिट कार्ड लेने कॉलेज पहुंची थीं, लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि एडमिट कार्ड का वितरण नहीं हो रहा है। इससे छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है।

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्राएं सड़क से हट गईं और आवागमन सामान्य हुआ।

वहीं, कॉलेज कर्मी मधुसूदन कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर से एडमिट कार्ड देर से पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड की प्रिंटिंग और वेरिफिकेशन में समय लगा, जिसके कारण वितरण में देरी हुई। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

गया जेल में मिला उमेश पाल हत्याकांड का 5 लाख का इनामी आरोपी, यूपी पुलिस ने शुरू की ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया

गया जेल में मिला उमेश पाल हत्याकांड का 5 लाख का इनामी आरोपी, यूपी पुलिस ने शुरू की ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *