मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने चाकू मारकर छोटे भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम में रविवार की सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नगर निगम सासाराम क्षेत्र के दलेलगंज मोहल्ले में एक भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, दलेलगंज निवासी रवि पटवा का अपने छोटे भाई रोहित पटवा के साथ पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और रवि पटवा ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मोहल्ले में भी तनाव का माहौल देखा गया।

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही दरिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया।

 

सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि दलेलगंज मोहल्ले में रवि पटवा ने अपने छोटे भाई रोहित पटवा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *