जहानाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए ठेले और अस्थायी दुकानें

जहानाबाद। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जहानाबाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम ने हॉस्पिटल मोड़ से अभियान की शुरुआत की और अरवल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

 

Sponsored Advertisement

अभियान के दौरान सड़क के किनारे अस्थायी रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अन्य तरह के अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की टीम ने सड़क की जमीन और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक बल की भी मदद ली गई।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सड़क तथा उसके आसपास की जगह को खाली रखने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अनावश्यक रूप से सामान रखने या जगह घेरने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यातायात को सुचारु रखने के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना जरूरी है।

 

अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।

 

जहानाबाद के एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सड़क किनारे अनावश्यक रूप से सामान रखकर या सार्वजनिक जगह घेरकर अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

एसडीएम ने दुकानदारों और आम लोगों से अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त जगह खाली रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोर्ट एरिया, जहानाबाद रेलवे स्टेशन, अस्पताल मोड़ समेत शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

रिपोर्टर – बरुण कुमार

Related Posts

सहरसा: बलवाहाट में 201 जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटे गए कंबल, पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

सहरसा जिले के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षक सह समाजसेवी विक्रम गुप्ता उर्फ बंटी की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *