सिधवलिया ऑटो चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव के पास से चोरी हुए ऑटो मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किए गए ऑटो को बिक्री के लिए छिपाकर रखने की बात भी पूछताछ में सामने आई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को सरेया पहाड़ गांव के पास से अज्ञात चोरों ने एक ऑटो चोरी कर लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 225/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।

 

जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

 

पुलिस ने सबसे पहले बेतवनिया में छापेमारी कर राम विनय कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सरेया पहाड़ निवासी अरबाज अली और सुखारी यादव की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने बेतवनिया क्षेत्र से रवि कुमार और धीरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि सिवान जिले के तरवारा सलारपुर निवासी बाशिष्ट यादव का पुत्र रवि कुमार ऑटो चोरी की घटना में लाइनर की भूमिका में था। वहीं, चोरी किए गए ऑटो को बिक्री के उद्देश्य से छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के बेतवनिया निवासी धीरज कुमार के घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस का कहना है कि धीरज कुमार ने पूछताछ के दौरान ऑटो को बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखने की बात स्वीकार की है।

 

पुलिस ने गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से ऑटो चोरी के इस मामले में शामिल आरोपियों और बिक्री की साजिश का खुलासा हुआ है।

 

रिपोर्ट – कुमार प्रदीप, गोपालगंज

Related Posts

रोसड़ा में फिल्मी स्टाइल में लूट: ग्राहक बनकर पहुंचे दो बदमाश, पिस्टल दिखाकर 3 लाख के गहने लेकर फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। एरौत मुसहरी चौक स्थित…

सहरसा में मछली विक्रेता से मारपीट और लूट का आरोप, देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी; थाने में आवेदन नहीं लेने का भी दावा

सहरसा। जिले के बकवाहाट थाना क्षेत्र में एक मछली विक्रेता ने बाइक सवार बदमाशों पर पीछा कर मारपीट करने, देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *