कठुआ के सेवा पावर प्रोजेक्ट में CISF जवानों के बीच गोलीबारी, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट में CISF जवानों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के चार जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, रणजीत सागर बांध पर बने सेवा पावर प्रोजेक्ट के अंदर तैनात CISF जवानों के बीच कथित तौर पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित NHPC अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान चारों जवानों ने दम तोड़ दिया।

Sponsored Advertisement

मृतक जवानों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गोलीबारी करने वाले संदिग्ध CISF जवान की पहचान अभिदेश सिंह के रूप में की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब इस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी में जवानों के बीच बहस के बाद गोलीबारी होने की बात सामने आई है, लेकिन घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सेवा पावर प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है और प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर की सीमा में आता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए CISF के दिल्ली मुख्यालय की ओर से भी जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और CISF अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

    जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

    समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

    समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *