समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतका के ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही पुलिस को बताया कि घटना के बाद मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जला दिया गया था।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह मामला 5 जुलाई 2025 का है। उस समय वीणा देवी को उनकी बेटी पानो देवी की ससुराल से सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री की तबीयत खराब है। सूचना मिलने के बाद वीणा देवी अपनी बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि पानो देवी घर से भाग गई है।

 

इसके बाद वीणा देवी ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिकी में मृतका के पति अमित सहनी, ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि पानो देवी की हत्या करने के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया।

 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हुलस सहनी और सुकुमरिया देवी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए स्वीकारोक्ति बयान में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और शव को चिमथा मेला घाट पर जलाए जाने की जानकारी दी।

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई जागरूकता बैठक, फर्जी एजेंटों से बचने और ई-माइग्रेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की दी सलाह   Sponsored Advertisement जिला मुख्यालय। सुरक्षित और वैध विदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *