जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम

जामताड़ा। जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर गांव के तीन बच्चे एक साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए। इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब में डूब गए। बताया गया कि तालाब उनके घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

बच्चों के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

 

मृतकों की पहचान 5 वर्षीय आर्यन अंसारी, पिता जसीमुद्दीन अंसारी, करीब 6 वर्षीय नासिर अंसारी, पिता तबारक अंसारी और करीब 6 वर्षीय अमर सोहेल, पिता सजाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, बीडीओ अबीश्वर मुर्मू और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद मर्माहत करने वाली घटना है। इतनी कम उम्र में तीनों बच्चे दुनिया को ठीक से देख भी नहीं पाए और चले गए। उन्होंने बच्चों के माता-पिता और परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

 

एक साथ तीन मासूमों की मौत से चेगायडीह गांव में शोक की लहर है। मृतक बच्चों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

नाला में मतदाता जागरूकता की गूंज, तीन प्रखंडों के चयनित छात्र-छात्राओं ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

जामताड़ा। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों नाला, कुंडहित और फतेहपुर के चयनित छात्र-छात्राओं के बीच…

सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में छठ व्रतियों की उमड़ी भीड़, घंटों लगा रहा सड़क जाम; 2-3 घंटे फंसे रहे श्रद्धालु

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान और छठ पूजा की तैयारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *