जामताड़ा में भाजपा ने लगाया लाभार्थी सहायता शिविर, योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का किया प्रयास

जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा प्रखंड परिसर में लाभार्थी सहायता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में भाजपा नेता तरुण गुप्ता मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों के समाधान का प्रयास किया।

 

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उनके अनुसार, इसी उद्देश्य से जामताड़ा जिले के छह प्रखंडों में 29 और 30 सितंबर को लाभार्थी सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम प्रभारी तरुण गुप्ता ने कहा कि भाजपा सेवा के माध्यम से जनता के बीच रहने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि आधार, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और आवास जैसी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शिविर में सुना जा रहा है और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जा रहा है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंच बनाना है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Posts

गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर के प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

गोपालगंज। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालगंज जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के…

पागला जोरिया में मिला अज्ञात महिला का शव, बिंदापाथर इलाके में सनसनी

जामताड़ा। जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित पागला जोरिया में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुनसान स्थान पर जोरिया में महिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *