साइकिल चलाएं इंधन बचाएं व पर्यावरण को सुरक्षित रखें के विषयों पर आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया।स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय मे सक्षम साइक्लोथों के बैनर तले स्वास्थ्य पर्यावरण और इंधन संरक्षण के लिए यह पहल की गई है। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली गांधी विचार विभाग से निकालकर विश्वविद्यालय गई।

जिन बच्चों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया था उन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर आयोजकों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचाने के लिए साइकिल चलाकर लोगों को जागरुक करना। मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की गई। यह साइकिल रैली गांधी विचार विभाग से निकलकर विश्वविद्यालय स्टेडियम तक गया। वही आयोजक ने कहा कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इस तरह के जागरूकता अभियान चलाना बहुत आवश्यक है क्योंकि ईंधन की मात्रा सीमित है और संसाधन रोज बढ़ रहे हैं।

इसलिए हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी होती है की इंधन का संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में साइकिल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह, गांधियन विचार विभाग के शोध छात्र रोशन सिंह, गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कुमार के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *