त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, नाला में सीएसपी, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

जामताड़ा। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए नाला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को नाला थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी और थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की मौजूदगी में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालक, ज्वेलर्स दुकानदार, बैंक प्रबंधक और पेट्रोल पंप संचालक शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान भीड़ और आर्थिक लेन-देन बढ़ने के कारण अपराधियों की सक्रियता की आशंका रहती है। ऐसे में बैंक, सीएसपी, ज्वेलरी दुकान और पेट्रोल पंप संचालक अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्क रहें।

 

उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा, सायरन अलार्म और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू हालत में रहें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

कैश लेन-देन में विशेष सावधानी की अपील

 

पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी ने सीएसपी संचालकों को बड़ी रकम के लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बड़ी राशि लेकर अकेले आवागमन करने से बचें और जरूरत पड़ने पर पुलिस गश्ती दल से संपर्क करें। ज्वेलर्स दुकानदारों को भी दुकानों में मजबूत सुरक्षा इंतजाम रखने का निर्देश दिया गया।

 

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या थाना से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

 

बैठक के अंत में पुलिस ने सभी दुकानदारों और प्रबंधकों को अपने प्रतिष्ठानों का सुरक्षा ऑडिट कराने तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो मोबाइल से 53 शिकायतों का खुलासा

धनबाद। जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास…

पलामू में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पलामू। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निर्वाचन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *