सहरसा:
कलवार समाज, सहरसा के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन का पूजनोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शहर के डीबी रोड स्थित रैनबो रिसोर्ट, जिला परिषद कैंपस में आयोजित समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान के साथ भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना की गई। पूजनोत्सव में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पार्षद रीतेश रंजन एवं नरेश जायसवाल के संयोजन में मंचासीन सभी अतिथियों को पाग, चादर, बुके और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समाज के होनहार बच्चों और कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा के अवसर पर पूरे समाज से मिलने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि कलवार समाज सदैव वैश्य समाज का प्रमुख अंग रहा है। वैश्य समाज के लिए आपसी एकता और राजनीतिक एकजुटता आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कलवार समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहकर समाज सेवा में शामिल है। उन्होंने वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि इसके लिए सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में रामदेव भगत, जवाहर भगत, माधव चौधरी, राजा राजकुमार भगत, अर्जुन चौधरी, घनश्याम चौधरी, संजीव जायसवाल, विकास कुमार विकी, आनंद भगत, डॉ. श्रवण कुमार, नीलम भगत, खुशीलाल भगत, जितेंद्र भगत, डॉ. एसके अनुज, कृष्ण मोहन चौधरी, डॉ. अमित कुमार भगत, डॉ. अंतिमा प्रकाश, अजय कुमार आजाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।







