निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, पति-पत्नी की मौत; परिवार में मचा कोहराम


गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर-12 में शनिवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। निर्माणाधीन मकान में रखी सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री को बारिश के पानी से बचाने गए एक दंपती की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान स्वर्गीय हीरा लाल साह के 55 वर्षीय बेटे संतोष साह और उनकी 50 वर्षीय पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। संतोष साह आटा चक्की चलाते थे, जबकि उनकी पत्नी बसंती देवी सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। दंपती का एक बेटा श्रीलंका में एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना की जानकारी उसे दे दी गई है और वह गोपालगंज के लिए रवाना हो गया है।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि शनिवार को बारिश के दौरान संतोष साह और उनकी पत्नी निर्माणाधीन मकान में रखी सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री को पानी से बचाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मकान के सरिया में विद्युत प्रवाह होने के कारण संतोष साह उसकी चपेट में आ गए और अचेत हो गए। पति को बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी बसंती देवी भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल दोनों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच इस बिंदु पर भी की जा रही है कि निर्माणाधीन मकान में विद्युत प्रवाह की स्थिति कैसे बनी और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई। वहीं, दंपती की अचानक मौत से परिजनों और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *