अररिया में धमाके के बाद मानव शरीर के अंश मिलने से बढ़ा रहस्य, पटाखों के बीच विस्फोट की आशंका


अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में शनिवार को हुए तेज धमाके ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआत में घटना को पटाखों से जुड़ा हादसा माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की जांच के दौरान मानव शरीर के कुछ अंश मिलने की बात सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटनास्थल पर मिला मलबा और पटाखे
भरगामा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 में मोहम्मद अख्तर के घर के एक कमरे में धमाका हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की छत क्षतिग्रस्त मिली। कमरे के नीचे बड़ी मात्रा में पटाखे की लड़ी भी रखी हुई थी। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि यहां अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान विस्फोट हुआ हो सकता है।

Sponsored Advertisement

PDDS और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए PDDS और FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने मलबे और घटनास्थल से नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विस्फोट किस सामग्री के कारण हुआ।

मानव अंश मिलने से कई सवाल
जांच के दौरान मानव शरीर के कुछ अवशेष मिलने की बात सामने आई है। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमाके के वक्त मकान में कौन मौजूद था और घटना के बाद वहां से कौन-कौन गया।

अस्पतालों में भी की गई जांच
संभावित घायलों की जानकारी के लिए पुलिस ने आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों से संपर्क किया। जदिया और मधेपुरा क्षेत्र तक अस्पतालों में जानकारी जुटाई गई, लेकिन फिलहाल किसी घायल या मृत व्यक्ति की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

तीन पुलिस टीमें जांच में जुटीं
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और तीन पुलिस टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि मकान में पटाखा बनाने का काम कब से चल रहा था और वहां मौजूद सामग्री कहां से लाई गई थी।

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कई स्तरों पर चल रही है। PDDS और FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में ट्रेन के जनरल कोच में मिला अचेत यात्री, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन संख्या 15284 के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में…

वैशाली में हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता डॉ. मुकेश रौशन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर की बात

बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को बरामद नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *