लोदीपुर थाना निरीक्षण में मिली लापरवाही, थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का वेतन रोका

भागलपुर। लोदीपुर थाना के निरीक्षण के दौरान पुलिस के कामकाज और अभिलेखों के संधारण में लापरवाही सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 24 सितंबर 2026 को किए गए निरीक्षण में थाना स्तर पर विभिन्न कार्यों और पंजियों के संधारण में कमियां मिलने पर थानाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के वेतन धारण की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके अलावा थाने में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की गहन जांच की गई। इस दौरान रिकॉर्ड संधारण और निर्धारित प्रक्रिया के पालन में लापरवाही सामने आने की बात कही गई।

 

लंबित कांडों की भी हुई समीक्षा

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में लंबित कांडों की स्थिति और उनके अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की। वारंट और कुर्की से संबंधित मामलों के साथ-साथ दागी व्यक्तियों के सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली गई।

 

पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों के अनुसंधान और दागी व्यक्तियों के सत्यापन में भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य नहीं किया गया था। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।

 

अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रात्रि गश्ती और नियमित वाहन जांच करने को कहा गया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर सभी कार्य और अभिलेखों का संधारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा दागी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन का काम नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया।

 

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, थाना स्तर पर रिकॉर्ड संधारण, अनुसंधान और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही के बाद की गई कार्रवाई को इसी निगरानी व्यवस्था का हिस्सा बताया गया है।

 

Related Posts

उत्तर प्रदेश में PNC पर NHAI की कार्रवाई, बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सासाराम। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान लापरवाही और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई का सामना कर रही PNC इंफ्राटेक कंपनी अब बिहार में भी सवालों के घेरे में…

सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *