अजय नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पाथरघाटा घाट पर दिखाई मानवता की मिसाल

जामताड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण अजय नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसी बीच गुरुवार दोपहर पाथरघाटा घाट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बहाव के बीच नदी के पानी में बह रहे एक अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। पाथरघाटा गांव के कुछ ग्रामीण नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तेज धारा में बह रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। नदी का बहाव काफी तेज था और युवक लगातार पानी में आगे की ओर बह रहा था।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे की मदद से नदी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और साहस की मिसाल पेश की।

 

युवक के नदी में बहने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला पहुंचाया। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

मामले को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक हेमकांत ठाकुर ने बताया कि फिलहाल युवक की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपना नाम और पता बता सके। उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस युवक की पहचान पता लगाने के प्रयास में जुटी है।

 

बचाव अभियान में ग्राम प्रधान दीनू दास के साथ कोकिल दास, दयाल दास, जनता दास समेत कई अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण समय रहते युवक की जान बचाई जा सकी।

 

अजय नदी में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और आसपास के जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों की मानवीय पहल की इलाके में खूब सराहना हो रही है।

 

 

Related Posts

एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ जामताड़ा में राजद का हल्ला बोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन

जामताड़ा। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एमएमडीआर यानी खान एवं खनिज विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं…

सड़क हादसे में मृत रॉबिन मोहली के घर पहुंचे मनोज गोस्वामी, परिवार की बदहाली देख उठाए सरकारी योजनाओं पर सवाल

जामताड़ा। मोहनाबांक-नाला मुख्य मार्ग पर पतुलिया के पास बीते दिनों हुए सड़क हादसे में फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया गांव निवासी रॉबिन मोहली की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *