शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कविलासी गांव में सोमवार देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कविलासी निवासी असगर अंसारी के छोटे पुत्र इमाम अली की पत्नी नजबून खातून के रूप में हुई है। नजबून की शादी करीब चार माह पहले इमाम अली के साथ हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद हुई इस मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद नजबून के मायके वाले भी कविलासी पहुंचे। मायके पक्ष ने नजबून की मौत को हादसा मानने से इनकार किया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नजबून की गला दबाकर हत्या की गई है। मायके वालों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Sponsored Advertisement

वहीं, दूसरी ओर ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों से इनकार करते हुए नजबून की मौत बिजली का करंट लगने से होने की बात कही है। एक ही घटना को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद मामला संदिग्ध बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर विश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल और संबंधित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पलामू से सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

निशा भगत मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, नाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मामले को लेकर भाजपा नाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बजरंगबली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का…

तिलाबनी में हुई मासिक गुरु गोष्ठी, विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर बीईईओ ने शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी के हॉल में शनिवार को नवंबर 2026 की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *