जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

पलामू/झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी-मरीन ड्राइव के पास हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं।

 

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। इसके बाद शवों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड में शोक की लहर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तृषा सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होता है।

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों का धनबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

धनबाद। जिले के भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *