बिहार दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द, 1799 पदों के लिए फिर होगी परीक्षा; नई तारीख जल्द

पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1799 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आयोग ने बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की। अब इस भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीख की घोषणा आयोग की ओर से अलग से की जाएगी।

परीक्षा रद्द होने के बाद फिर होगी परीक्षा

Sponsored Advertisement

मुख्य परीक्षा के परिणाम में 10,759 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। अब परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि परीक्षा की नई तारीख और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

प्रश्नपत्र और ओएमआर वायरल होने के दावे

दरअसल, 27 मई को आयोजित परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वायरल होने के दावे सामने आए थे। परीक्षा में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी बाहर ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर प्रश्न और ओएमआर से संबंधित तस्वीरें और सामग्री सामने आने लगी। इसके बाद परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे।

19 जून को जारी हुआ था रिजल्ट

BPSSC ने 19 जून को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 10,759 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग शुरू कर दी। पटना के गर्दनीबाग समेत कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन और धरना दिया।

जांच के बाद लिया गया फैसला

अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। वहीं, आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU भी पूरे मामले की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी कई त्रुटियां सामने आने के बाद आयोग ने 27 मई की मुख्य परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

शिक्षाविद् गुरु रहमान ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देर से लिया गया, लेकिन यह दुरुस्त फैसला है। उन्होंने मामले की जांच आगे बढ़ाने और प्रश्नपत्र व ओएमआर वायरल होने के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

समस्तीपुर के कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

समस्तीपुर के कब्रिस्तान में मिले 3 संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

सिवान में रिटायर्ड फौजी की जमीन पर कब्जे का आरोप, रक्षा मंत्री तक पहुंचा मामला

सिवान में रिटायर्ड फौजी की जमीन पर कब्जे का आरोप, रक्षा मंत्री तक पहुंचा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *