बेगूसराय में भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई जवान घायल; 13 महिला-पुरुष गिरफ्तार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना चौक के पास गुरुवार देर रात भीड़ की दबंगई का मामला सामने आया। डीजे की धुन पर कथित रूप से नशे में धुत लोगों की भीड़ एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रही थी। उसे बचाने पहुंची पुलिस टीम पर ही उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर और डंडे चलाए गए, जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने 13 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Sponsored Advertisement

घटना 26 नवंबर की देर रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना चौक स्थित बिरजू ढाबा के समीप कुछ लोग एक युवक को घेरकर पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाने का प्रयास किया।

 

बताया जाता है कि भीड़ में शामिल लोग युवक पर मोटरसाइकिल से धक्का मारकर भागने का आरोप लगा रहे थे। इसी बात को लेकर वे आक्रोशित थे और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस युवक को सुरक्षित थाने ले जाने लगी, तभी उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेरकर हमला कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, पुलिस टीम युवक को सुरक्षित थाने पहुंचाने में सफल रही।

 

घायल युवक की पहचान हसनपुर बागर निवासी दिवाकर तांती के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में कई लोगों के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि सभी 13 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है।

Related Posts

सीवान में दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज, परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव; निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सीवान। बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया मदरसे के दो मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज…

गोपाल मंडल के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज, बोले- आनंद मोहन को जाना होगा जेल, अनंत सिंह फिर कराएंगे बेल!

पूर्व सांसद आनंद मोहन और मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेल वापसी को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *