परिसीमन बिल के विरोधियों पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- भारत विरोधियों की टूलकिट बन गए हैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव

भागलपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने परिसीमन को देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे महिला आरक्षण का रास्ता मजबूत होगा और लोकसभा सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल का विरोध करने वाले नेता महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं।

 

Sponsored Advertisement

गिरिराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर परिसीमन को लेकर इतनी हाय-तौबा क्यों मचाई जा रही है? उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले वही लोग हैं, जो महिलाओं का हक छीनना चाहते हैं। अपनी लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां करीब 40 लाख की आबादी और 22 से 23 लाख मतदाता हैं। ऐसी स्थिति में एक सांसद के लिए क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचना और लोगों की समस्याओं को सुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिसीमन मॉडल दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत के लिए भी बेहतर साबित होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें महिला विरोधी माना जाएगा। राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग भारत विरोधियों की टूलकिट बन गए हैं।

 

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा परिसीमन बिल को भाजपा की भूल बताए जाने पर भी गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जनता और विद्यार्थियों से किए गए वादों को याद करना चाहिए और उन वादों को पूरा नहीं करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

गिरिराज सिंह ने भोजपुरी अंदाज में तंज कसते हुए कहा, “अपन ब्याह नहीं, सूरदास के बरतुहारी करे चलल हैं।” उनके इस बयान के बाद परिसीमन बिल को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Posts

खरीक में जमीन कब्जे को लेकर आधी रात मचा तांडव, JCB से तोड़ी 9 फीट ऊंची चारदीवारी, मशीनें क्षतिग्रस्त करने और फायरिंग का भी आरोप

नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर आधी रात जमकर बवाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है…

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब कटिहार से पहुंची मेमो ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *