बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, 17 वर्षीय आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के समीप हथियारबंद अपराधियों ने दो किशोरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 17 वर्षीय आदित्य कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

घटना शुक्रवार को बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 स्थित निपनियां मध्य विद्यालय के समीप की है। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर स्कूल के पास खड़े थे। इसी दौरान हथियारों से लैस अपराधियों ने अचानक उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगते ही दोनों किशोर जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

मृतक की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अमित कुमार सिंह के करीब 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल किशोर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी अरविंद सिंह का करीब 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार बताया जा रहा है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को बरौनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सतीश का इलाज जारी है। आदित्य की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

वारदात की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, फुलवड़िया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।

 

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। स्कूल के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात ने जिले की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

जामताड़ा में कैंडल मार्च निकाल बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान समुदाय की युवतियों और छात्राओं ने…

सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल; दो की हालत नाजुक, सभी रेफर

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सिहौल हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक शिक्षक समेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *