मृत्यु भोज के खिलाफ सहरसा में दर्जनों परिवारों ने उठाई आवाज, सामूहिक रूप से ली शपथ, न करेंगे भोज और न किसी के यहां खाएंगे

“जिस आंगन में पुत्र शोक से बिलख रही माता,

वहां पहुंचकर स्वाद जीभ का तुमको कैसे भाता।

Sponsored Advertisement

पति के चिर वियोग में व्याकुल युवती विधवा रोती,

बड़े चाव से पंगत खाते तुम्हें पीर नहीं होती।

मरने वाले के प्रति अपना सद्व्यवहार निभाओ,

धर्म यही कहता है बंधुओ, मृत्यु भोज मत खाओ।”

किसी कवि की ये पंक्तियां समाज में वर्षों से चली आ रही मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा पर गहरी चोट करती हैं। जिस घर में किसी अपने की मृत्यु हुई हो, वहां परिवार पहले से ही दुख और पीड़ा में डूबा रहता है। ऐसे समय में बारहवीं या तेरहवीं के नाम पर भोज आयोजित करने का सामाजिक दबाव बनाना आखिर कहां तक उचित है? आज मृत्यु भोज की परंपरा कई गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानी का कारण बन चुकी है।

सामाजिक प्रतिष्ठा और दिखावे के कारण कई परिवार अपनी आर्थिक क्षमता से अधिक खर्च करते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों को मृत्यु भोज के आयोजन के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई, परिवार की जरूरतों और भविष्य की बचत पर पड़ता है। इसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए अब युवा और जागरूक ग्रामीण आगे आने लगे हैं।

ताजा मामला सहरसा जिले के सत्तौर पंचायत अंतर्गत बेलही गांव का है, जहां दर्जनों परिवार एकजुट होकर मृत्यु भोज की परंपरा को समाप्त करने का संकल्प लिया है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे न तो अपने परिवार में किसी की मृत्यु होने पर मृत्यु भोज का आयोजन करेंगे और न ही किसी दूसरे के यहां आयोजित मृत्यु भोज में शामिल होकर भोजन करेंगे।

इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर मृत्यु भोज कराने का दबाव बनाना बेहद दुखद है। किसी के दुख में शामिल होने का मतलब उसके घर जाकर पंगत में भोजन करना नहीं, बल्कि मुश्किल समय में उसके परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें सांत्वना देना है।

ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य समाज को दिखावे और अनावश्यक खर्च से मुक्त कर मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देना है। बेलही गांव से शुरू हुई यह पहल दूसरे गांवों के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।

Related Posts

सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल; दो की हालत नाजुक, सभी रेफर

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सिहौल हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक शिक्षक समेत…

आनंद मोहन की जमानत रद्द होने पर आईपी गुप्ता का भाजपा पर हमला, बोले- स्वार्थ पूरा होते ही साथ छोड़ देती है बीजेपी

सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन की जमानत रद्द होने के मामले ने बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। इस मामले को लेकर इंडियन इंक्लूसिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *