सहरसा में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, शिक्षक समेत तीन घायल; दो की हालत नाजुक, सभी रेफर

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सिहौल हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक शिक्षक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

 

Sponsored Advertisement

घायलों की पहचान सिहौल वार्ड नंबर 9 निवासी 45 वर्षीय गोपाल पोद्दार के रूप में हुई है। गोपाल पोद्दार महिषी प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी 28 वर्षीय मनोज राय और 25 वर्षीय मनीष सागर घायल हुए हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

 

घटना को लेकर सिहौल पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बाइक के बीच टक्कर उनके सामने ही हुई। उनके मुताबिक, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सिहौल हाई स्कूल के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपाल पोद्दार हीरो स्प्लेंडर बाइक चला रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पल्सर थी।

 

वहीं, सदर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है। घटना के बाद घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Posts

आनंद मोहन की जमानत रद्द होने पर आईपी गुप्ता का भाजपा पर हमला, बोले- स्वार्थ पूरा होते ही साथ छोड़ देती है बीजेपी

सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन की जमानत रद्द होने के मामले ने बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। इस मामले को लेकर इंडियन इंक्लूसिव…

मृत्यु भोज के खिलाफ सहरसा में दर्जनों परिवारों ने उठाई आवाज, सामूहिक रूप से ली शपथ, न करेंगे भोज और न किसी के यहां खाएंगे

“जिस आंगन में पुत्र शोक से बिलख रही माता, वहां पहुंचकर स्वाद जीभ का तुमको कैसे भाता। Sponsored Advertisement पति के चिर वियोग में व्याकुल युवती विधवा रोती, बड़े चाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *