सहरसा में TRIMAS Care Center का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी फिजियोथेरेपी और बुजुर्गों की देखभाल की सुविधा

बिहार के सहरसा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल की गई है। शहर के नया बाजार में TRIMAS Care Center की शुरुआत हुई है। यहां मरीजों को आधुनिक फिजियोथेरेपी, दर्द से राहत, ट्रॉमा रिहैबिलिटेशन और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी दीपेश कुमार और एसडीएम श्रेयांश तिवारी ने संयुक्त रूप से इस केयर सेंटर का उद्घाटन किया।

सहरसा के नया बाजार में सुशीला एंड राधा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की इकाई TRIMAS Care Center का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार और एसडीएम श्रेयांश तिवारी ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

Sponsored Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि सहरसा के लिए यह एक अच्छी पहल है। इस सेंटर के शुरू होने से शहर और आसपास के लोगों को कम दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। खासकर लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेंटर में आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिससे उपचार की सुविधाओं में और विस्तार होगा। अब लोगों को ऐसी सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस सेंटर में एडवांस फिजियोथेरेपी, मोबिलिटी ट्रेनिंग और मांसपेशियों को मजबूत करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही चोट और दुर्घटना के बाद मरीजों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने के लिए ट्रॉमा रिहैबिलिटेशन की सुविधा भी दी जाएगी।

वहीं, बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष देखभाल की व्यवस्था की गई है। मरीजों और उनके परिजनों के लिए प्राइवेट रूम, केयरटेकर और 24 घंटे देखभाल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

TRIMAS Care Center का उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के साथ उन्हें शारीरिक रूप से सक्षम बनाना और सामान्य जीवन में वापस लौटने में मदद करना है। इस सेंटर के शुरू होने से सहरसा और आसपास के इलाकों के लोगों को आधुनिक फिजियोथेरेपी और पुनर्वास की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

Related Posts

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला मिर्च पाउडर जब्त, डोमिनोज समेत 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शुक्रवार को पटना के दानापुर और दीघा इलाके में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दानापुर कैंट…

अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *