बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 28-29 नवंबर को होगा ANGA-2026 सम्मेलन, 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति होंगे शामिल

भागलपुर (सबौर)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 28 और 29 नवंबर को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) का स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन ‘Advancements for Next Generation Agriculture (ANGA-2026)’ आयोजित होगा। बिहार में पहली बार हो रहे इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, ICAR के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता, कृषि विशेषज्ञ और कृषि स्टार्टअप उद्यमी शामिल होंगे।

 

Sponsored Advertisement

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय कृषि को आधुनिक, टिकाऊ, जलवायु अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने के लिए नए अनुसंधान, वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर कृषि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कृषि शिक्षा को कौशल आधारित एवं रोजगारपरक बनाने पर भी विचार-विमर्श होगा।

 

दो दिवसीय सम्मेलन में छह प्रमुख विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्मार्ट कृषि, फसल विज्ञान, उद्यानिकी, वानिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल कृषि, पशु एवं मत्स्य विज्ञान, कृषि शिक्षा, उद्यमिता और विश्वविद्यालयों में सुशासन शामिल हैं। इसके अलावा जलवायु अनुकूल खेती, कृषि स्वचालन, मूल्य संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने पर परिचर्चा होगी। कृषि स्टार्टअप और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

28 नवंबर को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद तथा ICAR के उप महानिदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक की उपस्थिति प्रस्तावित है। वहीं, 29 नवंबर को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अजय मंडल और NDDB के सलाहकार डॉ. ओम बीर सिंह शामिल होंगे।

 

इस आयोजन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और अनुसंधान कार्यों पर आधारित पुस्तकों, सम्मेलन स्मारिका, Farmers’ E-Directory और Farm Connect का विमोचन भी प्रस्तावित है।

 

गौरतलब है कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने मखाना, नीरा, सिंदूर, औषधीय एवं सुगंधित पौधों और कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। विश्वविद्यालय ने 345 मखाना जर्मप्लाज्म प्रविष्टियों का संरक्षण किया है और ‘सबौर मखाना-1’ विकसित किया है।

 

सम्मेलन के निष्कर्षों को ‘सबौर घोषणा-पत्र’ के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे कृषि विश्वविद्यालयों के बीच अनुसंधान, शिक्षा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलने के साथ किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला मिर्च पाउडर जब्त, डोमिनोज समेत 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शुक्रवार को पटना के दानापुर और दीघा इलाके में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दानापुर कैंट…

अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *