धनसार में बंद घर का ताला तोड़कर 3 लाख की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और स्कूटी लेकर फरार हुए चोर

धनबाद : जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्कूटी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

मामले को लेकर पीड़ित शिवकुमार शर्मा ने धनसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर 2026, मंगलवार को वह अपने निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखी अलमारी को खंगालते हुए सोने का मंगलसूत्र, सोने की बाली, नाक के आभूषण और चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान, एलसीडी टीवी और करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, घर में खड़ी स्कूटी भी गायब मिली।

 

पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी है। घर लौटने पर ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल धनसार थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Related Posts

कोयलांचल की जिंदगी और पर्यावरण की पीड़ा छात्रों ने कैनवास पर उतारी, धनबाद पुलिस लाइन में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को धनबाद पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *