सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद, मौके पर पहुंचे सीओ और मजिस्ट्रेट; पुलिस की निगरानी में जारी है काम

धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल के निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। निर्माण कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सीओ, मजिस्ट्रेट समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने पूरे मामले की निगरानी की। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जारी है।

 

Sponsored Advertisement

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में किसी तरह का विवाद या तनाव की स्थिति नहीं है। प्रशासन लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि निर्माण कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल प्रशासन अपनी अधिग्रहित जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा है। इसी जमीन पर निर्माण को लेकर कुछ लोगों की ओर से विरोध जताया गया था। इसके बाद उत्पन्न गतिरोध को देखते हुए प्रशासनिक टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

 

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य लगातार कराया जा रहा है। मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की है।

 

वहीं, कुछ लोगों की ओर से शादी समारोह का हवाला देते हुए निर्माण कार्य में मोहलत मांगे जाने की बात भी सामने आई। इस पर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिस होटल का जिक्र किया जा रहा है, वह बाउंड्री वॉल से काफी दूरी पर स्थित है। होटल का किचन और खाना बनाने से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर भी निर्माण स्थल से दूर है। ऐसे में निर्माण कार्य से होटल की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका नहीं है।

 

अधिकारी ने कहा कि बाउंड्री वॉल का निर्माण अस्पताल प्रशासन करा रहा है। निर्माण कब और कैसे होना है तथा किसी को मोहलत देनी है या नहीं, इसका निर्णय अस्पताल प्रशासन को लेना है। प्रशासन की जिम्मेदारी केवल शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह के विवाद को रोकना है। वहीं, अतिक्रमण और जमीन के प्लॉट नंबर से संबंधित सवालों पर अधिकारी ने कहा कि इसकी विस्तृत जानकारी सीओ ही दे सकते हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Related Posts

कोयलांचल की जिंदगी और पर्यावरण की पीड़ा छात्रों ने कैनवास पर उतारी, धनबाद पुलिस लाइन में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को धनबाद पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *