वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक से गांव में जश्न, 28 गेंदों में ठोका शतक

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित मोतीपुर गांव के लाल वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है। कतर की राजधानी दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ रही है और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई जा रही हैं।

तस्वीरों में दिख रही यह खुशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित मोतीपुर गांव की है। जहां क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के बाद उत्सव जैसा माहौल है। जैसे ही वैभव के शानदार प्रदर्शन और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की खबर गांव पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। परिवार के सदस्यों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आई।

Sponsored Advertisement

दरअसल, कतर की राजधानी दोहा में मंगलवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। यूएई ने भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

वैभव ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद अगले 12 गेंदों में ही दूसरा अर्धशतक लगाकर 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए 52 गेंदों में 200 रन पूरे किए। उनकी पूरी पारी 53 गेंदों में 204 रनों की रही। इस दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी से पूरा गांव गौरवान्वित है। परिजनों का कहना है कि वैभव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि वैभव आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

Related Posts

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *