रोसड़ा में सुबह-सुबह लूट, फूल तोड़ रही महिला से चाकू दिखाकर मंगलसूत्र छीना, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में अपराधियों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह-सुबह घर के पास फूल तोड़ रही एक महिला को बाइक सवार बदमाश ने चाकू दिखाकर धमकाया और गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने रोसड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के अनुसार, आज सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर के पास पड़ोस के घर में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। बदमाश ने पहले महिला से एक जगह का रास्ता पूछा।

Sponsored Advertisement

आरोप है कि रास्ता पूछने के बहाने बदमाश मोटरसाइकिल से नीचे उतरा और महिला के पास पहुंच गया। इसके बाद उसने चाकू निकालकर महिला को धमकाया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं। इसी बीच बदमाश ने उनके गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र में सोने का लॉकेट भी लगा हुआ था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण वह बदमाश का विरोध नहीं कर सकीं।

घटना के बाद पीड़िता ने रोसड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से बदमाश की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और छीना गया मंगलसूत्र वापस दिलाने की मांग की है।

इधर, पुलिसिया कार्रवाई की बात करें तो सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का आवेदन थाने में प्राप्त हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, सुबह-सुबह हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सुबह के समय गश्ती बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर पाती है।

Related Posts

सासाराम में दो फ्लैटों में भीषण चोरी, 38 लाख के आभूषण और 70 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के गजराढ़ मोहल्ले में चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैटों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की रात…

दस सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हजारों वाहन चालक, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जहानाबाद जिले में वाहन चालकों की दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को गाड़ी चालक संघ के बैनर तले हजारों वाहन चालक सड़क पर उतर आए। जिला अध्यक्ष संजय कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *