दस सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हजारों वाहन चालक, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जहानाबाद जिले में वाहन चालकों की दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को गाड़ी चालक संघ के बैनर तले हजारों वाहन चालक सड़क पर उतर आए। जिला अध्यक्ष संजय कुमार और संगठन नेता टुनटुन कुमार के नेतृत्व में चालकों ने एनएच-83 स्थित इरकी पेट्रोल पंप के समीप बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों का कहना था कि वे दिन-रात सड़कों पर मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और हितों को लेकर सरकार की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। चालकों ने मांग की कि वेलफेयर ट्रस्ट कमेटी के माध्यम से उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही वाहन चालकों के लिए जल्द दुर्घटना बीमा योजना लागू की जाए, ताकि सड़क हादसे में किसी चालक की मौत या गंभीर रूप से घायल होने पर उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

 

चालकों ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले वाहन चालकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्था करने की अपील की, ताकि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।

 

अपनी मांगों के समर्थन में हजारों वाहन चालकों ने इरकी पेट्रोल पंप से अरवल मोड़ होते हुए कन्नौदी चौक तक प्रदर्शन मार्च निकाला। इस दौरान चालकों ने एकजुटता दिखाते हुए दस सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

 

संघ के नेताओं ने बताया कि मांगों को लेकर मंगलवार को जिले के तीन प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं बुधवार को भी तीन अन्य प्रखंडों में अभियान चलाकर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने सरकार से वाहन चालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Related Posts

सासाराम में दो फ्लैटों में भीषण चोरी, 38 लाख के आभूषण और 70 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के गजराढ़ मोहल्ले में चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैटों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की रात…

कायमनगर बाजार में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, एक घायल

भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर बाजार में सोमवार की देर रात बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *