1.35 करोड़ की लागत से बना भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क जनता को समर्पित, 10 साल तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क करने की उठी मांग

सहरसा शहरवासियों, खासकर बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। सहरसा में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क अब आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने विधिवत रूप से पार्क का भव्य उद्घाटन किया। पार्क के उद्घाटन के बाद शहरवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से शहर में एक बेहतर मनोरंजन स्थल की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

 

Sponsored Advertisement

इस पार्क के शुरू होने से बच्चों को खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं, अभिभावक भी अपने परिवार के साथ यहां सुकून के कुछ पल बिता सकेंगे। पार्क बच्चों के शारीरिक विकास, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के लगातार प्रयासों और पहल के कारण पार्क निर्माण का कार्य पूरा हो सका है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण से शहरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हुई है। वार्ड पार्षद दीक्षा भारती ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किया, जिसका परिणाम आज शहरवासियों के सामने है।

 

वहीं, प्रतिनिधि चंदन सिंह ने मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद के समक्ष एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि शून्य से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी मनोरंजन और खेलकूद की इस सुविधा का लाभ उठा सकें, इसके लिए नि:शुल्क प्रवेश जरूरी है।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री इस मांग पर सकारात्मक पहल करेंगे, ताकि भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क वास्तव में शहर के हर वर्ग के बच्चों के लिए सुलभ बन सके। अब शहरवासियों की नजर इस बात पर है कि बच्चों के नि:शुल्क प्रवेश की मांग पर प्रशासन और सरकार क्या निर्णय लेती है।

Related Posts

सासाराम में दो फ्लैटों में भीषण चोरी, 38 लाख के आभूषण और 70 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के गजराढ़ मोहल्ले में चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो फ्लैटों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की रात…

दस सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हजारों वाहन चालक, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जहानाबाद जिले में वाहन चालकों की दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को गाड़ी चालक संघ के बैनर तले हजारों वाहन चालक सड़क पर उतर आए। जिला अध्यक्ष संजय कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *