सहरसा में छठ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, संध्या अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को सहरसा में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के सप्त पोखरी समेत विभिन्न छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पूरे विधि-विधान के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरोग जीवन की कामना की। छठ घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

Sponsored Advertisement

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित सप्त पोखरी परिसर में जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भास्कर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

महोत्सव में कोसी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, डीडीसी गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत कुमार और सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन और सहरसा की मेयर बैन प्रिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 

दो दिवसीय भास्कर महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। बनारस से पहुंचे कलाकारों द्वारा शहनाई वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा पूर्णिया, पटना और दरभंगा के वाद्य कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बिहार के प्रतिष्ठित गायकों के साथ स्थानीय कलाकार छठ महापर्व के पारंपरिक और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

 

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व की लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। संध्या अर्घ्य के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने सहरसा में छठ की धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी रंग बिखेर दिया।

 

 

Related Posts

छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी…

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *