छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे जॉय राइड

छठ महापर्व के दौरान इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पटना की खूबसूरती निहारने का एक खास मौका मिलने जा रहा है। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और छठ के उत्सवी माहौल का नजारा अब लोग आसमान से भी देख सकेंगे। बिहार पर्यटन विभाग ने छठ के अवसर पर पर्यटकों के लिए विशेष हेलीकॉप्टर जॉय राइड की सुविधा शुरू की है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 2100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड के तहत इस विशेष सुविधा का विस्तार किया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से मंगलवार, 10 नवंबर से इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह विशेष सेवा 10 नवंबर से 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन छह स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

 

हेलीकॉप्टर जॉय राइड के जरिए पर्यटक गंगा नदी के विस्तृत प्रवाह, नदी किनारे बसे पटना शहर, खूबसूरत घाटों और शहर के मनोरम दृश्यों का हवाई आनंद ले सकेंगे। छठ महापर्व के दौरान घाटों की आकर्षक सजावट, रोशनी और श्रद्धालुओं की आस्था का नजारा इस हवाई सफर को और भी यादगार बनाएगा।

 

**19 नवंबर से सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा**

 

पर्यटन विभाग के अनुसार, 19 नवंबर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की नियमित सेवा का भी विस्तार किया जाएगा। अब तक शनिवार और रविवार को मिलने वाली यह सुविधा गुरुवार और शुक्रवार को भी उपलब्ध रहेगी। यानी सप्ताह में चार दिन पर्यटक हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण का आनंद उठा सकेंगे।

 

**ऑनलाइन होगी बुकिंग**

 

हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लेने के इच्छुक लोग बिहार पर्यटन विभाग के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल booking.tourism.bihar.gov.in पर जाकर अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं। विभाग का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर बिहार में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को एक नया रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराना है।

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

बेगूसराय में सवर्ण हुंकार सभा में अजीत भारती का मोदी सरकार पर हमला, गिरिराज सिंह और मोहन भागवत को भी घेरा

बेगूसराय के कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर एवं स्थानीय निवासी अजीत भारती ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सभा में हजारों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *